ePaper

हरलगा उर्स नौ फरवरी से, तैयारी को लेकर कमेटी सदस्यों ने की बैठक

Updated at : 02 Feb 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
हरलगा उर्स नौ फरवरी से, तैयारी को लेकर कमेटी सदस्यों ने की बैठक

हरलगा उर्स नौ फरवरी से, तैयारी को लेकर कमेटी सदस्यों ने की बैठक

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत के हरलगा गांव में सालाना उर्स 9 से 10 फरवरी को आयोजित होगा. जिसमें दो दिवसीय मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. कमेटी सदस्य तकी असगर, नकीब आलम, सबी असगर, रूसतुम अली, महताब आलम, अयाज, इकराम, अंजार, रब्बानी, नवेद, जावेद, रफी आदि ने सोमवार को बैठक कर उर्स की तैयारी का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी. कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हरलगा में बुढ़ापीर मजार में सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है. हजरत सैयद महमूद शाह मजार में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ जुटती है. शरीफ, फातेहा खानी, चादरपोशी की जाती है. कव्वाल अरशद कमाली यूपी व अमन अफजल साबरी मुम्बई के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन होगा. अकीदतमंदों के लिए व दुकानदारों के लिए विशेष बिजली, पीने का पानी, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाता है. बताया जाता है कि यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उसकी दुआ कबूल होती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन