पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आइसीयू वार्ड की बदहाल हालत का मुद्दा विधानसभा में उठाया

Updated:
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आइसीयू वार्ड की बदहाल हालत का मुद्दा विधानसभा में उठाया

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान जिला अस्पतालों में आईसीयू वार्डो के बदहाली की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करया है. उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में आईसीयू वार्डो का संचालन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एक गंभीर समस्या बन गई है. जिला अस्पताल में सरकार बुनियादी ढांचे पर निवेश के बावजूद आईसीयू वार्ड क्रियाशील नहीं हो पाया है. जिसके कारण मरीज किसी अन्य महंगे निजी अस्पतालों में जाने को विवश है. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पतालों में आईसीयू संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की. पूर्व उप मुख्यमंत्री की मांग को स्वीकारते हुए मंत्री स्वास्थ्य विभाग मंगल पांडेय ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि बिहार राज्य के 35 जिला अस्पतालों में से औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया जी, गोपालगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सहरसा, छपरा (सारण) एवं सीतामढ़ी में आईसीयू संचालित है. सात निश्चय-3 के तहत सभी जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए नीतिगत निर्णय लिया गया है. जिसके आलोक में चरणबद्ध रूप से जिला अस्पतालों का अंतर विश्लेषण कर आवश्यक मिशन उपस्कर की आपूर्ति व विशेषज्ञ चिकित्सकों को पदस्थापन करते हुए आईसीयू वार्ड क्रियाशील किए जाने की कार्रवाई की जायेगी.- ———————————————————————— बस स्टैंड की खाली जमीन पर मार्केट कंपलेक्स व वाहन पार्किंग बने, पूर्व उपमुख्यमंत्री कटिहार बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र के शून्य काल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सदन का ध्यान कटिहार नगर के शहीद चौक स्थित कर्पूरी मार्केट के निकट बस स्टैंड की ओर आकृष्ट कराते हुए सरकार से मांग की कि कर्पूरी मार्केट के निकट बस स्टैंड की खाली जमीन एवं जर्जर यात्री प्रतीक्षा गृह के स्थान पर मार्केट कंपलेक्स वाहन पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जनहित में निर्माण कराया जाए. शहीद चौक नगर का मुख्य चौक व हृदय स्थली है. इसके निकट ही नगर थाना, कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा मंगल बाजार, चिकित्सा सेवा के लिए विख्यात बिनोदपुर, नगर निगम कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय और सदर अस्पताल होने के साथ ही कपड़ा और किराना व्यवसाय का मुख्य केंद्र बड़ा बाजार जाने का मुख्य पथ होने के कारण भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. लेकिन जन सुविधा के अभाव में लोगों को काफी परेशानी होती है. खाली पड़े बस स्टैंड की जमीन पर मार्केट काम्पलेक्स का निर्माण से जहां लोगों को व्यावसायिक जगह उपलब्ध होगी. वही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने पर इन क्षेत्रों में जाम की समस्या भी कम होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन