डीडीसी ने बरझल्ला पंचायत में चल रहे योजनाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने बरझल्ला पंचायत में चल रहे योजनाओं का लिया जायजा

डीडीसी ने बरझल्ला पंचायत में चल रहे योजनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत का उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया. बरझल्ला पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन संभावित है. बरझल्लस पंचायत के सभी गांव का सड़क, पुल पुलिया, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा भवन, समुदायिक भवन सहित सभी संस्थानों का विधि व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह ने खेल मैदान, चाहारदिवारी, रंग रोगन सभी तरह के व्यवस्था को अप टू डेट कराने की मांग की. मुखिया रोशन कुमार राम, राजस्व कर्मचारी अमरेश कुमार, पंचायत सचिव गौरव कुमार सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन