साला ने अपने जीजा को कट्टा के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Updated:
विज्ञापन

पूर्व से ही था दोनों में विवाद

विज्ञापन

अमदाबाद. अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 गदाई दियारा कसवा टोला गांव के जटाधारी चौधरी ने 55 वर्षीय अपने जीजा गोपाल चौधरी को एक कट्टा के साथ पड़कर कैंप के पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे अमदाबाद पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. रिश्ते में जटाधारी चौधरी साला व गोपाल चौधरी जीजा है. मामले को लेकर साला जटाधारित चौधरी ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर कहा है कि गोपाल चौधरी के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:00 बजे मेरे घर के पास गोपाल चौधरी खड़ा था. जब मैं अपना घर का दरवाजा लगाने के लिए आया और पूछा कि कौन खड़ा है. तो वहां से गोपाल चौधरी भागने लगा. इस दौरान वह भागने के क्रम में सहजन के पेड़ से टकरा कर गिर गया. जब मैं आकर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास एक कट्टा बरामद हुआ. मामले को लेकर मनिहारी अंचल पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि जटाधारी चौधरी द्वारा जंग लगा हुआ देसी कट्टा के साथ गोपाल चौधरी को कैंप के पुलिस के हवाले किया गया था. जटाधारी चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गोपाल चौधरी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि रुद्रदेव कुमार ठाकुर, पीएसआई जैकी कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन