कोढ़ा में 2.20 एकड़ कब्रिस्तान की भूमि को प्रशासन ने कराया विवाद मुक्त
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 Jan 2026 7:03 PM
प्रखंड क्षेत्र की विनोदपुर पंचायत में 2 एकड़ 20 डिसमिल कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद होने के कारण ग्रामीणों को शव दफनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था
कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र की विनोदपुर पंचायत में 2 एकड़ 20 डिसमिल कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद होने के कारण ग्रामीणों को शव दफनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन ने पहल करते हुए कब्रिस्तान की भूमि को विवाद मुक्त कराया. अंचलाधिकारी संजीव कुमार व रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद के नेतृत्व में प्रशासनिक बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान की भूमि की सरकारी मापी करायी गयी. मापी के उपरांत विवाद का निबटारा कर जमीन को पूरी तरह मुक्त कराया गया. जिससे ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया. इस कार्रवाई के दौरान वार्ड सदस्य मुनीरूद्दीन, समाजसेवी सिकंदर यादव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अजीजुल हक, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल मतीन, डॉ अब्दुल मन्नान, वार्ड सदस्य राजेश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










