दस दिवसीय श्रीश्री 108 हवन त्रिकुण्ड यज्ञ व मेला का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

दस दिवसीय श्रीश्री 108 हवन त्रिकुण्ड यज्ञ व मेला का किया उद्घाटन

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना बजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय श्रीश्री 108 हवन त्रिकुण्ड यज्ञ एवं मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. रोशना बाजार से सैकड़ों बाइक सवार को रवाना करते हुए प्रखंड प्रमुख अमित साह, स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह, सरपंच रघुनाथ यादव ने बताया कि यह यज्ञ व मेला का लगातार 16वां वर्ष है. आज से लगातार 10 दिनों तक यह मेला रहेंगे. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सन्तोष सुमन ने बताया कि यज्ञ में प्रसिद्ध संतों के द्वारा प्रवचन, भवैया गान, रासलीला व मेला में ड्रेगन ट्रेन, मौत का कुंआ, ब्रेक डांस, झूला, टावर सारे स्टॉल भी लगाए गए हैं. मेला समिति के सदस्य अनिल चौधरी, अरुण गुप्ता, अमित चौधरी, रवि गुप्ता निपपम उपाध्याय, देवा पासवान, छेदी अग्रवाल, दीपनारायण साह, शंकर चौधरी, कमल सिंह व शिसेन सिंह मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन