ePaper

स्मैक के लिए रुपया नहीं मिला तो किशोर ने ट्रैक पर हाथ रख ट्रेन से कटवायी हाथ

Updated at : 09 Feb 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक के लिए रुपया नहीं मिला तो किशोर ने ट्रैक पर हाथ रख ट्रेन से कटवायी हाथ

स्मैक के लिए रुपया नहीं मिला तो किशोर ने ट्रैक पर हाथ रख ट्रेन से कटवायी हाथ

विज्ञापन

कुरसेला स्मैक नशा के लिए एक किशोर ने खुद के जिन्दगी को दांव पर लगा दिया. सेामवार को घर में माता- पिता से नशा के लिए रुपया नहीं मिलने से पन्द्रह वर्षीय किशोर ने खुद के जिंन्दगी को खत्म करने के दिशा में कदम बढ़ा कर ट्रेक पर हाथ रख कटवा लिया. नशा लत को पूरा करने के लिए किशोर के उठाये कदम के खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मामला नगर पंचायत क्षेत्र के टेंगरिया टोला का है. जानकारी अनुसार सोमवार को किशोर ने माता- पिता से स्मैक नशा करने के लिए पांच सौ रुपया का मांग किया था. माता- पिता ने पुत्र को राशि देने मे असर्मथता जाहिर किया. पुत्र ने राशि नहीं मिलने पर कहा कि वह ट्रेन के आगे जाकर मर जायेगा. पुत्र के इस धमकी को माता- पिता ने अनसुना कर दिया. धमकी देने के बाद पन्द्रह वर्षीय किशोर ट्रेन के पटरी पर जाकर हाथ रख दिया. ट्रेक से गुजरते ट्रेन ने किशोर के हाथ को काट कर शरीर से अलग कर दिया. इस घटना का खबर सुन कर माता- पिता परिजन सहित अन्य लोग ट्रेक की ओर दौड़ पड़े. खून से लथपथ किशोर ट्रेक पर पड़ा था. हाथ कटे घायल किशोर को उठा कर उपचार के लिये सीएचसी लाया गया. सीएचसी में उपचार बाद घायल किशोर को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल किशोर का पिता गरीब परिवार से है. ठेला चलाकर किसी तरह वह परिवार का भरण पोषण करता है. पिता चटोरी साह ने बताया कि चार पांच लड़कों का टीम बीएस नशा कराने के लिए आता रहता था. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर नशा के विरुद्व अभियान चलाने का कार्य करें. ताकि अन्य युवा किशोरों का जीवन बरबाद होने से बच सके. स्मैक नशा का बड़ा नेटवर्क स्मैक बेचने वाले गिरोह का एक बड़ा नेटवर्क कुरसेला बजार सहित गांवों में फैला हुआ है. इसके तस्कर भोले भाले किशोर युवाओं को शिकार बना रहा है. पुलिस भी स्मैक के साथ तस्करी में लिप्त करने वाले को गिरफ्तार कर चुकी है. बावजूद इस दिशा में पुलिस की सख्त कारवाई नहीं होने से बीएस नशा के जाल में फंसे युवाओं किशोरों का जीवन गर्त में जा रहा है. महापंचायत में जताया गया था विरोध शराब, स्मैक नशा को लेकर रविवार को नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से महापंचायत मे विरोध प्रकट किया था. ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन से नशा बिक्री करने वाले के विरुद्व सख्त कारवाई करने का मांग किया था. बढ़ते नशा सेवन को लेकर ग्रामीणो ने चिंता जाहिर किया था. महापंचायत में ग्रामीणो के विरोध के दूसरे दिन किशोर ने घर से रुपया नही मिलने पर नशा के लिये ट्रेन से अपना हाथ कटवा लिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन