नाली में बह रहा नल जल योजना का पानी

Updated:
विज्ञापन

नाली में बह रहा नल जल योजना का पानी

विज्ञापन

मनसाही बिहार सरकार की ड्रीम योजना नल जल जहां पूर्ण रूप से असफल हैं. इसके उपरांत भी खानापूर्ति को लेकर उसे चलाया जा रहा है. जिसको लेकर क्षेत्र के स्कूटी इंजीनियर, जेई व अन्य पीएचडी विभाग के कर्मी को मोटे रकम से जेब भर रहा है. प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सैकड़ों जगह जहां नल जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण कर घर-घर सप्लाई की जाती है. नल जल की पानी कहीं नाली में बह रहा है तो कहीं सड़क पर बाहर रहा हैं. कहीं तो पानी का कनेक्शन पहुंचा ही नहीं है. ऐसी हालत में शुद्ध पानी को लेकर लोगों में विभिन्न तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है. क्षेत्र में गंदे पानी पीने से आमलोगों को विभिन्न तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है. सरकार के लाख कोशिश के बावजूद भी लोगों को शुद्ध पानी हर-हर तक नहीं पहुंच पा रहा है. कुछ माह पूर्व से हाफलागंज कुरेठा के बीच बन रहे सड़क निर्माण को लेकर भकरीपुर चौक के समीप पानी सप्लाई के मेन पाइप काट दिया था. भाजपा के कई बड़े नेता ने स्कूटी इंजीनियर एवं जय को मामले को लेकर फोन भी किया. आधा अधूरा ही कम कर छोड़ दिया. नल जल के अधिकारी व वरीय पदाधिकारी नल जन योजना को मजाक बनाकर रख दिए हैं. मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार इसकी सूचना देने के बाद भी किसी प्रकार का रास्ता नहीं लिकाला जा रहा है. विभाग के इंजीनियर एवं जेई से बात करने पर विभिन्न तरह के बाते कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन