शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं को किया रवाना

शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं को किया रवाना

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत स्थित दुर्गा प्रसाद मध्य विद्यालय दुर्गागंज के छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण के लिए अररिया स्थित कुशियार ग्राम के बोटेनिकल गार्डेन तथा कृषि महाविद्यालय ले जाया गया. परिभ्रमण में सभी वर्ग के छात्र- छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष देवेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष बस द्वारा विद्यालय में पठन पाठन करने वाले छात्र- छात्राओं को पंक्तिवद्ध तरीके से बस में बैठकर सरपंच मनोरंजन मेहता, अध्यक्ष देवेश कुमार के द्वारा हरि झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि परिभ्रमण के दौरान बच्चों के लिए समय समय पर नास्ता, भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गयी है. शिक्षक के निधन पर जताया शोक कदवा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय असियानी में पदस्थापित सहायक शिक्षक आसिफूर रहमान की मृत्यु कल शुक्रवार को हो गयी. आसिफुर रहमान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शिक्षक आसिफुर रहमान की मौत हो जाने से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. उनकी मौत हो जाने से शिक्षको में शोक का माहौल व्याप्त है. उक्त शिक्षक 19 वर्षों से असियानी मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. शिक्षक आसिफुर रहमान अपने पीछे पत्नी सहित तीन संतान को छोड़ कर गये है. मुखिया जैनुल आबेदीन शिक्षक असलम साहब, गुलाम रब्बानी, शोएब राजा, नईम साहब ,सद्दाम, मोनू सादिक, मुनीर, रिजवान , सद्दाम इत्यादि ने दुख व्यक्त किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन