विश्व कैंसर दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित

विश्व कैंसर दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित
कटिहार विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं कटिहार ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सेवा सदन परिसर में विशेष कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले भर से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराया. कैंसर से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर जागरूकता फैलाना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना था. शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक ने महिलाओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच की आवश्यकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. चिकित्सकों ने बताया कि जागरूकता व समय पर पहचान से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सफल इलाज संभव है. गायनोलॉजिस्ट सोसायटी की अध्यक्ष लक्ष्मी सेन, डॉ रंजना झा ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें. तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता पटावरी ने बताया कि महिला मंडल हमेशा से महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर सक्रिय रहा है. सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य आवश्यक जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गयी. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिला मंडल समाज हित में स्वास्थ्य संबंधी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. शिविर के दौरान महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. कई महिलाओं ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें समय रहते बीमारी की जानकारी और उचित सलाह मिलती है. जिससे स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलती है. आयोजन को सफल बनाने में डॉ ऐश्वर्या सिंह, महिला मंडल के सुमन गुगलिया, खुशबू जैन, शांति जैन, शायर जैन, सुशीला बुच्चा, मौसम भंसाली, खुशबू पटावरी, चेतन बेगानी, ज्योति छाजर, ध्वनि छाजर आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




