शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

अमदाबाद थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर पुल के समीप से 6.375 लीटर विदेशी शराब के साथ अमदाबाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमदाबाद के रास्ते विदेशी शराब ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 6.375 लीटर विदेशी शराब के साथ मनौवर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार मनौवर अंसारी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर पुअनि सुनील कुमार सिंह, संजीत प्रसाद, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन