65 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

65 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

500 लीटर अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 500 लीटर अर्धनिर्मित अवैध शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी लालासर बिन्द के नेतृत्व में की गयी. पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापामारी की. तलाशी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी. तत्काल नष्ट कर दिया. छापेमारी में पुलिस ने रूपसपुर निवासी रवीन महतो पिता शिबू महतो को 65 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार तस्कर अवैध रूप से शराब का निर्माण एवं भंडारण कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए तस्कर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन