185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर में सोमवार की सुबह वाहन जांच के क्रम में एक कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर में सोमवार की सुबह वाहन जांच के क्रम में एक कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया बेलौन क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर कैंप के पास लगातार वाहन जांच अभियान व गस्ती की जा रही है. उसी रास्ते से पश्चिम बंगाल से पूर्णिया एवं अन्य जगहों से विदेशी शराब का खेप ले जाते वाहन जांच के क्रम में पकड़ा जाता है. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि सोमवार की सुबह वाहन जांच के क्रम में एक सफेद रंग का सुजुकी कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 39 पी 1555 है. उसकी रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है. साथ ही कार भी जब्त किया गया है. जिसकी गिनती करने पर 185 लीटर विदेशी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम वकील उम्र 23 वर्ष, पिता गफूर, साकिन खगलपुर थाना के नगर, जिला पूर्णिया का निवासी है. शराब पश्चिम बंगाल से पूर्णिया लेकर जा रहा था, पकड़ा गया. कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन