पुलिस की छापेमारी में 136 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी में 136 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर मखदुमपुर गांव के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और देसी चुलाई शराब बरामद की है. छापेमारी में पुलिस ने घर की तलाशी ली. 36.225 लीटर विदेशी शराब तथा लगभग 100 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. 136.225 लीटर अवैध शराब पुलिस ने जब्त की. मौके से पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित मुकेश ततमा 28 वर्ष, मिर्जापुर मखदुमपुर, थाना कोढ़ा निवासी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित लंबे समय से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था. शराब की तस्करी कर रहा था. छापेमारी के बाद बरामद शराब को जब्त कर लिया है. आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन