ePaper

स्मैक व 58 हजार के साथ तस्कर व छह स्मैकर गिरफ्तार

Updated at : 11 Feb 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक व 58 हजार के साथ तस्कर व छह स्मैकर गिरफ्तार

स्मैक व 58 हजार के साथ तस्कर व छह स्मैकर गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका फलका पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के लालिसिंघीया गांव समीप नहर के होटल में छापेमारी कर 9.28 ग्राम स्मैक, 58720 हजार रुपये, डिजिटल तराजू सहित स्मैक अन्य सामग्रियों के साथ एक स्मैक विक्रेता सहित स्मैक पीने के आरोप में कुल सात युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के पकड़िया चौक समीप वाहन जांच के क्रम में सूचना मिली कि ललिसिंघीया गांव में रोहित कुमार अपना दुकान के आड़ में स्मैक क्रय विक्रय कर रहा है. कुछ युवाओं को बिठाकर स्मैक पिला रहा है. सूचना पर पहुंचे तो 9.28 ग्राम स्मैक, 58720 हजार रुपये, डिजिटल तराजू सहित स्मैक पीने वाले अन्य सामग्रियों के साथ रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया. दुकान के अंदर बैठे छह युवक मंतेश कुमार, कृष्ण कुमार दोनों ललिसिंघीया, दिलखुश कुमार कुआंरी गोल थाना-धमदाहा जिला-पूर्णिया, सुभाष कुमार सोहथा घाट, रौनक कुमार बजराहा थाना, धमदाहा जिला-पूर्णिया, विशाल कुमार उर्फ मन्नू यादव, लीलाघाट थाना भवानीपुर जिला पूर्णिया निवासी जिनके स्मैक का नशा करने उक्त स्थल पर उपस्थित होने पर गिरफ्तार किया. उक्त सभी युवकों का तलाशी लिया. कोई अवैध सामान बरामद नहीं हुआ. आरोपित विशाल कुमार उर्फ मन्नू के विरुद्ध पूर्व में भी पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना में मामला दर्ज है. फलका पुलिस द्वारा स्मैक सूखा नशा पर कार्रवायी पर लोगों ने फलका पूलिस की प्रशांसा की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन