ePaper

संतों की कृपा से पाप का होता है नाश, स्वामी सत्यानंद

Updated at : 12 Feb 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
संतों की कृपा से पाप का होता है नाश, स्वामी सत्यानंद

संतों की कृपा से पाप का होता है नाश, स्वामी सत्यानंद

विज्ञापन

फलका प्रखंड के भंगहा गांव में दो दिवसीय संतमत ध्यान महाधिवेशन सत्संग का आयोजन किया गया. गुरुवार को अंतिम दिन संतमत ध्यान महाधिवेशन में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज के भजन, स्तुति व सारगर्भित प्रवचन से साधक समेत सत्संग प्रेमी भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. स्वामी सत्यानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि युवा वर्ग इन दिनों गलत संगती में पड़कर नशे के शिकार हो रहे हैं. चिंता का विषय है. उन्होंने युवाओं से कहा कि सदविचार, सदाचरण समेत सुसंस्कारी बनें. राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके. कहा कि युवाओं में बढ़ रहा नशे का प्रचलन दुखदायी है. युवाओं से समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण में अपनी भगीरथ प्रयास को निरंतर बढ़ाते रहने की भी बात कही. कहा कि माता पिता के पैर के नीचे स्वर्ग है. जो उनका सेवा करेंगे उन्हें स्वर्ग प्राप्ति होगी. झूठ बोलना, चोरी करना, हिंसा, नशा जहां होता है. पाप का पदार्पण होता है. जुआ खेलना, दुष्कर्म करना महा पाप है. गरीबों को सेवा करने वाला हमेशा खुश रहता है. फूलों से सजी खूबसूरत भव्य पंडाल में स्वामी सत्यानंद जी को सुनने आए हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि संतों की कृपा से पापियों के पाप का नाश हो जाता है. प्रवचन में संतों के विचारों को धारण करने की बात कही. कहा कि बड़े भाग्य की बात है कि हमलोग को मनुष्य तन प्राप्त हुआ है. भंगहा गांव में संतमत सत्संग कार्यक्रम सुनने के पोठिया, शब्दा, लोहनी, रंगाकोल, महेशपुर, गोपालपट्टी, फलका, बरेटा, रहटा, मोरसंडा सहित दूसरे जिला से हजारों की संख्या में स्वामी जी के दर्शन व उनके प्रवचन को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा था. बाहर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइ ना हो इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने रहने खाने एवं शुद्ध पानी का व्यवस्था किया गया था. सत्संग में फूल बाबा, मुक्तानंद बाबा आदि बाबाओं ने भी अपने प्रवचन दिया. सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त भंगहा ग्रामवासी दिलोजान से लगे हुए थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन