स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के मांग में युवक में जबरन भ��� दिया सिंदूर

Updated:
विज्ञापन

जबरन सिंदूर लगाने के मामले में युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन

बरारी. बरारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को जबरन सिंदूर लगाने व प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता के परिजनों ने बरारी थाना में धर्मचंद कुमार राम 21 वर्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, एक मनचले युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर मांग में सिंदूर भर दिया. अपने साथ लेकर जाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान छात्रा के शोर से आसपास के लोग जुट गये. जिसके बाद आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ. मामले में पीड़िता के परिजन ने आरोपित मनचले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दो महीने पहले भी मनचले ने की थी छेड़खानी

जानकारी के अनुसार दो महीने पहले भी मनचले युवक ने छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी की थी. जिसे लेकर बरारी थाने में शिकायत करने पर बांड लिखाया गया था. इसके बाद फिर से इस तरह की घटना को मनचले युवक ने अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों कर शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपित युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन