सिलीगुड़ी- राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन का कानकी स्टेशन पर होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी- राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन का कानकी स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन

कटिहार कटिहार रेल मंडल के कानकी रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव के दौरान सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि व रेल अधिकारी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. कटिहार रेल मंडल के कानकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 75705/75706 के निर्धारित ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 75706 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया. क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा. मुख्य अतिथि सांसद कार्तिक चंद्रा पाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी. कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन