प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन

कटिहार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत बुधवार को खेल भवन के समीप के मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग ओपन एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया. कुल 35 प्रतिभागी भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, खेलो इंडिया प्रशिक्षक प्रवीण कुमार एवं सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया. तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शारीरिक शिक्षक रवि कुमार एवं रूपेश कुमार ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया. चयनित दिव्यांग खिलाड़ी गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कटिहार जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय की ओर से जर्सी-पेंट देकर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामना दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन