गायब कागजात को लेकर एसडीपीओ ने रजिस्ट्री कार्यालय में जांच की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 9:32 PM
रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों से एसडीपीओ ने की पूछताछ
कटिहार. डंडखोरा थाना क्षेत्र से लूट कांड के दो आरोपित के घर से बरामद हुए रजिस्ट्री के 12 मूल प्रति को लेकर सोमवार को सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस रजिस्ट्री ऑफिस में जांच को पहुंचे. इस दौरान एसडीपीओ ने कर्मियों से पूछताछ की तथा कई दस्तावेज को जांच लिए अपने साथ लेकर गये. बताते चले कि कटिहार में भू-माफियाओं के साथ रजिस्ट्री ऑफिस के गठजोड़ की चर्चा का खुलासा होते ही मामले में पुलिस अब जिला निबंधन कार्यालय तक पहुंच कर पूरे मामले पर जांच कर रही है. सदर एसडीपीओ वन अभिजीत सिंह ने जिला निबंधक के साथ जिला निबंधन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम तक पहुंच कर पूरे मामले का जांच किया. बताते चले कि बीते शनिवार को कटिहार पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम से गायब 12 रजिस्टर के मूल प्रति बरामद हुआ था. इस रजिस्टर में शहर के जमीन से जुड़े वैसे रिकॉर्ड है. जिसमे जमीन से जुड़े मालिक वर्षों से जिला से बाहर है. पुलिस को शक है कि भू-माफियों के साथ मिल कर रजिस्ट्री ऑफिस और अंचल कार्यालय से फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का रैकेट चला रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस से गायब मूल्य प्रति कॉपी को लेकर जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी होगा पुलिस उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










