एससी-एसटी आयोग सदस्य ने कुरेठा मामले की जांच

Updated:
विज्ञापन
एससी-एसटी आयोग सदस्य ने कुरेठा मामले की जांच

एससी-एसटी आयोग सदस्य ने कुरेठा मामले की जांच

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एससी-एसीटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने बिहार सरकार के जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बैठे लोगों की जमीन का निरीक्षण किया. कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव के संदीप मुर्मू नाम के व्यक्ति सहित अन्य बिहार एससी एसटी आयोग सदस्य तल्लू बास्की को आवेदन दिया था. मनसाही सीओ इस्माइल व राजस्व विभाग के कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक महफूज आलम पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, राजस्व मुंशी गणेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने उपस्थित होकर उक्त जमीन पर कब्जा कर बैठे लोगों का स्थल निरीक्षण किया. कब्जे को लेकर विभिन्न तरह के बातें एवं चर्चाएं की. लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त मामले का निपटारा किया जायेगा. इस मटियारी गांव में पूर्व मुखिया सलकू मुर्मू ने 1 एकड़ जमीन में मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का कार्य किया था. स्कूल भवन निर्माण होना था. पर उस जमीन पर भी वहां के स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं उस गांव में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर आंगनबाड़ी जमीन की सर्वे कर नो डियूज पेपर भी दिया गया. पर बाद में वहां के ग्रामीणों ने उस जमीन पर भी कब्जा जमा लिया. मीडिया के द्वारा विभिन्न मामलों पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि सभी स्थल पर जांच कर ली गई है. सभी का निराकरण कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन