अफवाह बन गई है बड़ी आफत, बच्चा चोरी के शक में भीड़ के हत्थे चढ़ रहे निर्दोष
अफवाह बन गई है बड़ी आफत, बच्चा चोरी के शक में भीड़ के हत्थे चढ़ रहे निर्दोष
कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद एक वृद्ध महिला को बेरहमी से पिटाई करने का मामला ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. ग्रामीणों ने जिस महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया, वह बाद में मानसिक रूप से बीमार निकली. घायल महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के बानी कांता टोला निवासी मानिक रविदास की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है. तीन दिन की तलाश के बाद रविवार को वह कटिहार रेलवे स्टेशन पर परिजनों को घायल अवस्था में मिलीं. जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया. जांच में पता चला कि मारपीट के कारण उनका हाथ टूट गया है और शरीर पर कई गंभीर चोटे आई है. हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उन्हें रेफर कर दिया. पति मानिक रविदास ने बताया कि वह पत्नी के साथ हसनगंज के काजिबारा पोखर टोला स्थित ससुराल आए थे. घटना वाले दिन प्रमिला देवी नहाने के लिए निकलीं, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भटकते हुए हफला गांव वह पहुंच गईं और रात में फ्लाईओवर के नीचे बैठी थीं. इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी और भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली. परिजनों ने महिला को बहुत खोजा लेकिन वह उस समय नहीं मिली, महिला के भाई रतन रविदास ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सुरक्षा नहीं दी गई, जिससे वह वहां से भी निकल गईं. परिजनों ने वीडियो में दिख रहे मारपीट करने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर अफवाहों के खतरे और भीड़ हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए