लाल वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार
लाल वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार
– पुलिस पर हमला करने मामले में चल रहा था फरार आजमनगर आजमनगर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैइसी बीच विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे आरोपित मेजर आलम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. कटिहार महिला थाना कांड संख्या 51/18 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया. महिला थाना कांड संख्या 51/18 के अभियुक्त के घर पर आजमनगर पुलिस व महिला थाना इश्तिहार चिपकाने उक्त गांव पहुंची थी. महिला पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करते हुए जख्मी तथा लहुलुहान कर दिया था. उक्त मामलों में न्यायालय के आदेश पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला थाना कटिहार कांड संख्या 51/18 के मुख्य आरोपित मेजर आलय, पिता अब्दुलगनी, बरताबाड़ी, थाना आजमनगर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा लाल वारंट जारी किया गया था. पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए थी. पुलिस टीम ने बरताबाड़ी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधि सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. कागज़ी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए