देवनाथपुर थेगुवा व चंदेली भर्रा शिव मंदिर से निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

देवनाथपुर थेगुवा व चंदेली भर्रा शिव मंदिर से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन

हसनगंज देवनाथपुर थेगुवा व चंदेली भर्रा शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में सैकड़ों कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लिया. कलश शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर चंबा बाबा स्थान में जल भरकर कबैया गांव के रास्ते भटगामा शिव मंदिर होते हुए पुनः देवनाथपुर थेगुवा शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई. चंदेली भर्रा शिव मंदिर से निकली यात्रा भर्रा गांव सहित क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई. श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बड़े ही भक्तिभाव से आगे बढ़ते नजर आये. कलशयात्रा दौरान पूरा क्षेत्र शिव मय हो उठा. भक्ति व आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. कपिल ठाकुर, राधे श्याम चौहान, परशु राम चौहान, संतोष ठाकुर, रूपेश कुमार, सोनू चौहान, श्रवण कुमार चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वजों के समय से ही महाशिवरात्रि पर पूजा व कलश यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक कलशयात्रा का आयोजन किया गया है. ग्रामीणों ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की. कलशयात्रा के बाद अखंड हरिणाम संकृतन का भव्य आयोजन किया जायेगा. महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह व पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आये. मंदिर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन