हरखनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

हरखनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अतिप्राचीन हरखनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष रूप से रंग रोगन सहित तैयारियां जोरों पर है. राजा महाराजाओं के समयकाल से पूजा अर्चना की दौर शुरू है. लोगों की आस्था इस मंदिर विशेष जुड़ी है. पिछले कई वर्षों से मंदिर रखरखाव के कारण जर्जर हो गया था. इस वर्ष मंदिर कमेटी और अन्य लोगों के प्रयासों से मंदिर को नया रूप दिया गया. जो इन दिनों शिव भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पूर्व मुखिया राजेंद्र उरांव, समाज सेवी हृदय नारायण उरांव आदि ने कहा कि यहां की मंदिर इस इलाकों के लिए शक्तिपीठ के रूप में माना जाता था. मंदिर के अगल-बगल बड़ी बड़ी पौधा हुआ करता था. शिव मंदिर समीप ही बड़ी पोखर हैं. इस मंदिर की शोभा बढ़ाने का प्रमुख स्थान है. जल भराव रहता हैं. कई लोगों ने कहा कि सड़क की किनारे मंदिर रहने से और ज्यादा सुंदरता बढ़ी हैं. पूर्वजों के द्वारा कहा जाता था इस मंदिर के प्रवेश करते ही लोगो की हर मनोकामना पूरा हुआ करता था. वर्षों बीतने के बाद मंदिर की रंग-रोगन होने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है.15 फरवरी को मंदिर में विशेष पूजा होगी. जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालु पहुंचेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन