ePaper

शॉर्ट बाउंड्री किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल में पोमरा की टीम ने शिल्ड पर जमाया कब्जा

Updated at : 06 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट बाउंड्री किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल में पोमरा की टीम ने शिल्ड पर जमाया कब्जा

शॉर्ट बाउंड्री किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल में पोमरा की टीम ने शिल्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

बलिया बेलौन ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से एसपीएल प्रीमियर लीग में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, स्थानीय मुखिया मोअज्जम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सभी खिलाड़ियों को मैच के दौरान नियमों का पालन करने की सलाह दी. एकबाल हुसैन ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है. अवसर मिले तो यह खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है. कमेटी सदस्यों ने बताया की विजेता, उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया जायेगा. फाइनल मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल भावना का परिचय दिया है. जिसमें सुधानी की टीम विजेता, पोमरा की टीम उपविजेता रही. कमेटी सदस्य साहील आलम, तसव्वर, शाहनवाज, मारूफ हुसैन आदि के द्वारा प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने में महत्वपूर्ण भुमिका रही. टूर्नामेंट में सुधानी ओपी अध्यक्ष कुमार भुवन, सुरजापुरी कमेडियन जहांगीर, इमरान उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन