होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन

होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन

कदवा थाना प्रांगण में आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय प्रकाश एवं सीओ मयंक आशुतोष आनंद ने संयुक्त रूप से किया. थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की. होली पर्व आपसी भाईचारे खुशी मनाने का त्योहार है. दुश्मन भी गले मिल जाते है. डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गस्ती भी की जायेगी. जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि वो भी इस कार्य में पुलिस प्रशासन का साथ दें. सीओ ने कहा कि होली खास कर युवाओं एवं बच्चों का त्योहार है. इसे हर्षोल्लास के साथ मनाये तथा हुड़दंग ना करें. भ्रामक अफवाह फैलाने से बचें. अभी रोजे का समय चल रहा है. अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, शिवम कुमार, पारस कुमार राय, मुखिया अशोक मेहता, सरपंच मनोरंजन मेहता, भाजपा नेता बिपिन बिहारी साह, पिंटू यादव, पूर्व समिति कपिलदेव पासवान, बमबम झा, प्रमोद झा, चमरू यादव, विनोद साह, राकेश कुमार, अनिल वैद्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन