कूरियर से पुलिस ने 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप की जब्दत, मामला दर्ज

कूरियर से पुलिस ने 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप की जब्दत, मामला दर्ज
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक स्थित एक कूरियर कंपनी में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 15 कार्टून में कुल 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर ली. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को कूरियर कंपनी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की होने की सूचना मिली. अनि अमरदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने पानी टंकी चौक स्थित कूरियर कंपनी में छापेमारी की. इस दौरान 15 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. पुलिस ने कफ सिरप मंगाने वाली एजेंसी की जांच की तो पटना की एक फार्मा कंपनी से कटिहार के एक एजेंसी, ताजगंज फसिया ने इस प्रतिबंधित कफ सिरप को मंगाया है. पुलिस ने जब्त किया. पुलिस ने 15 कार्टून में कुल 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. इधर पटना के गोविंद फार्मा कंपनी भी संदेह के घेरे में है. आखिर प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री कैसे किया है. प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर 15 कार्टून में 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. इस बाबत मीरा दुर्गा एजेंसी, ताजगंज फसिया रजनी देवी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. इधर गोविंद फार्मा कंपनी के प्रोपराइटर एवं डीटीडीसी कोरियर कंपनी भी संदेह के घेरे में है. कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




