मद्यनिषेध अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर देसी शराब बरामद, 1300 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
सेमापुर थाना क्षेत्र मे छापेमारी के दौरान बरामद शराब को नष्ट करती पुलिस पोठिया थाना क्षेत्र में छापेमारी करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
कटिहार पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत छापेमारी कर 140 लीटर देसी शराब बरामद की और 1300 लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया। जानिए पूरी खबर।
कटिहार : एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध अभियान के तहत सेमापुर और पोठिया थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 140 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की, जबकि करीब 1300 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया.
आपके शहर में
सेमापुर थाना क्षेत्र में 75 लीटर शराब बरामद. सेमापुर थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अमीनाबाद आदिवासी बस्ती में छापेमारी की. इस दौरान घरों, खेत-खलिहान, झाड़ियों और जमीन के नीचे छिपाकर रखे करीब 500 लीटर कच्चे मावा को नष्ट किया गया. मौके से 75 लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की गयी.
पोठिया में 800 लीटर कच्चा मावा नष्ट. वहीं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डूमर आदिवासी बस्ती में छापेमारी की. यहां पुलिस ने करीब 800 लीटर कच्चा मावा नष्ट किया तथा 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है. अधिकारियों ने बताया कि मद्यनिषेध अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए