मधुबनी व पूर्णिया से लूटी गयी 2.70 लाख पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव से बरामद कर सरसी व नरहिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा. मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र से लूटी गयी एक लाख 90 हजार व पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र से लूटी गयी 80 हजार रुपये कुल दो लाख 70 हजार रुपये कोढ़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव से बरामद कर सरसी व नरहिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि मधुबनी जिले के नरहिया थाना से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना घटित हुई है. इसमें लूट को अंजाम देने वाले कोढ़ा थाना क्षेत्र के ही हैं. लूट की घटना को लेकर नरहिया थाना कांड 21/24 दर्ज की गयी है. पूर्णिया जिले के सरसी थाना से भी सूचना मिली कि सरसी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को लेकर कांड संख्या 90/24 दर्ज की गयी है. लूट की घटना को अंजाम देने वाला कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत का ही है. सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी. छापेमारी में मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र से लूटी गयी एक लाख 90 हजार रुपये व सरसी थाना क्षेत्र से लूटी गयी 80 हजार रुपये कुल दो लाख सत्तर हजार रुपये बरामद किया गया व बरामद की गयी राशि एक लाख 90 हजार रुपये मधुबनी जिले के नरहिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. अस्सी हजार रुपये पूर्णिया जिले के सरसी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन