पुलिस ने एनएच पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने एनएच पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कोढ़ा एसपी वैभव शर्मा के निर्देश के आलोक शनिवार को सिमरिया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व एसआई राजू कुमार सिंह ने की. यह वाहन चेकिंग अभियान विशेष रूप से परिवहन सप्ताह के दौरान आयोजित किया. वाहन चालकों को यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करना था. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन बीमा की जांच करने, यातायात नियमों का पालन करने की महत्ता पर विशेष जोर दिया. पुलिस टीम ने चालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर सचेत किया. यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. एसआई राजू कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. आम जनता में सुरक्षा जागरूकता का स्तर भी बढ़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन