कोढ़ा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर कोढ़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 व 81 पथ समेत विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया.
विज्ञापन
बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित
कोढ़ा. एसपी के निर्देश पर कोढ़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 व 81 पथ समेत विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे. अभियान के दौरान दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन समेत अन्य वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के चालकों से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस के कागजात, रोड परमिट, रोड टैक्स, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग के साथ अन्य प्रकार की बारीकी से जांच की गयी. पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा दृष्टिकोण व सड़क दुघर्टना पर रोक लगे, इसको लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. कोढ़ा पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन