नामांकन करने गये प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रत्याशी के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय ने गैर जमानतीय धारा के तहत वारंट जारी था
विज्ञापन
कटिहार. नामांकन दाखिल करने गये प्रत्याशी को गैर जमानतीय धारा में जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को समाहरणालय में प्रत्याशी के नामांकन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अशोक भगत नामांकन पर्चा दाखिल करने समाहरणालय पहुंचे. इसी दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी ने प्रत्याशी अशोक भगत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशी के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय ने गैर जमानतीय धारा के तहत वारंट जारी की थी. उक्त मामले में पुलिस ने अशोक भगत को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन