ePaper

अंडर-14 में भागलपुर जेएनवी की पीहू पाखी बनी विजेता

Updated at : 23 Jul 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

जेएनवी संकुल स्तरीय अंडर-14, 17 व अंडर 19 चैस चैंपियनशिप आयोजित

विज्ञापन

कोढ़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में आयोजित दो दिवसीय जेएनवी संकुल स्तरीय अंडर-14, 17 व अंडर 19 चैस चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में 14 नवोदय स्कूलों के 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें 30 प्रतिभागियों के बीच सह और मात का खेल पांच चक्रों तक चला. इसमें क्रमशः अंडर-14 में भागलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय की पीहू पाखी पांच अंकों में से चार अंक प्राप्त कर विजेता बनी. उपविजेता का खिताब बकल्स के आधार पर सहरसा जवाहर नवोदय विद्यालय की अमृता कुमारी को मिला. उसे पांच में से चार अंक मिले. वहीं, अंडर-17 में सीतामढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय की आकृति कुमारी ने सभी मैच जीतकर पांच में से पांच अंकों के साथ विजेता बनी. उप विजेता के खिताब जवाहर नवोदय विद्यालय सहरसा की वेदिका कृष्णा आनंद को मिला, जिसने पांच में से चार अंक प्राप्त की. अंडर-19 कैटेगरी में जवाहर नवोदय विद्यालय सहरसा की अनीशा राज पांच में से चार अंक लाकर विजेता बनी. उपविजेता का खिताब जवाहर नवोदय विद्यालय जमुई की खुशी कुमारी को मिला, जिसने पांच में से तीन अंक प्राप्त किये. सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. वहीं, सभी स्कूलों से आये अधिकारियों को मोमेंटो, शॉल, प्रमाणपत्र व पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया. वहीं, स्कूल के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि 27 जुलाई से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय रीजनल में कोलासी कटिहार क्लस्टर का प्रतिनिधित्व करेगा. इस मौके पर जिप प्रतिनिधि सुमित सिंह, आदित्य अनुज सिंह, शैलेश कुमार सिंह, शहनाज खान मौजूद थे. वहीं, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिट्रेटर अजय कुमार मिश्रा व सहयोगी सीनियर नेशनल आर्बिट्रेटर अंकित कुमार मिश्रा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन