ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का लोगों ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का लोगों ने किया स्वागत

ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले बिहार असम, पश्चिम बंगाल के 82 स्टेशनों पर कई अतिरिक्त ट्रेन ठहराव शुरू करने के भारतीय रेलवे के निर्णय की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रसन्नता जाहिर की है. धेमाजि रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का शिवसागर टाउन रेलवे स्टेशन, कमारबन्धा आलि रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी-लीडो-गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और कालचीनी रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-बामनहाट-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस, न्यू कोचबिहार में गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस,निचली असम में गोवालपारा टाउन रेलवे स्टेशन पर सराईघाट एक्सप्रेस, नलबाड़ी स्टेशन पर, सिलघाट टाउन-ताम्बरम एक्सप्रेस, सरूपेटा स्टेशन पर अलीपुरद्वार जंक्शन–मरियानी जंक्श– अलीपुरद्वार जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा. भारतीय रेलवे और एनएफआर ने कनेक्टिविटी और लोगों का विश्वास दोनों को मज़बूत किया है और सबको साथ लेकर चलने वाली सेवा एवं नागरिकों की भलाई के लिए अपने वादे को और सुदृढ़ किया है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन