तीन गांवों के लोगों ने डीएम से की मतदान केंद्र बदलने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 10:40 PM

विज्ञापन

तीन गांवों के लोगों ने डीएम से की मतदान केंद्र बदलने की मांग

विज्ञापन

कटिहार. जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड के तीन गांव के मतदाताओं ने अपना मतदान केंद्र बदलने की मांग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी से की है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को लिखे आवेदन में दो दर्जन से अधिक लोगों ने कहा है कि वे लोग कटिहार जिला के 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड के बूथ संख्या 24 के मतदाता है. हमलोगों का यह मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरफर, डंडखोरा में पड़ता है. हर चुनाव में गांव पड़रिया कला, पड़रिया खुर्द, सरमत्ती एवं रखा टोला के मतदाता को मतदान करने के लिए कालीघाट नदी पार करके या फिर पांच किलोमीटर दूर से घुमकर जाना पड़ता है तथा नदी एवं पांच किलोमीटर की दूरी को तय करने के कारण वृद्ध एवं विकलांग मतदाता हमेशा अपने मताधिकार से वंचित रह जाते है. जबकि गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पड़रिया कला मतदान केंद्र के लिए उपर्युक्त स्थान है. इस विद्यालय में हर तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है. इसलिए कदवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड के बूथ संख्या 24 से संबंधित तीन गांव के मतदाताओं का मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पडरिया कलां में नया बूथ बनाने की दिशा में पहल की जाय. ताकि सभी दिव्यांग सहित आयुवर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. स्थानीय लोगों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना सहित अन्य अधिकारियों को भी प्रतिलिपि दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन