ePaper

बंगाली समुदाय के लोगों ने धूमधाम से की लख्खी पूजा

Updated at : 16 Oct 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बंगाली समुदाय की महिलाएं पूर्व को लेकर रहती है काफी उत्साहित

विज्ञापन

कटिहार. शरद पूर्णिमा बुधवार को बड़े ही धूमधाम श्रद्धाभाव के साथ बंगाली समुदाय ने लख्खी पूजा किया. सुबह से ही बंगाली समुदाय के लोगों ने लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. तभी से लोग लख्खी पूजा करते आ रहे हैं. पूजा को लेकर कई जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. जहां पूजा अर्चना की गयी. खासकर इस पर्व को लेकर बंगाली समुदाय की महिलाएं काफी उत्साहित रहती है. महिलाओं ने अपने घर को पूरी तरह से सजाया और संवारा था. मां की छोटी सी मूर्ति अपने घर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की. मां लक्ष्मी को तरह तरह का भोग लगाया गया. शाम के समय मा लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बंगाली समुदाय के महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद अपने सगे संबंधी और आस पड़ोस के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया. महिलाओं ने पूरे घर को दीपों से सजाया था. पूजा कर रही महिलाओं ने बताया की लख्खी पूजा बंगाली समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. इस दिन मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी. सच्चे दिल से मां की पूजा अर्चना करने पर घर में सुख समृद्धि और धन की वर्षा होती है. पूरे शहर में लख्खी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग भरा रहा. लोग देर रात तक सगे संबंधी के घर प्रसाद ग्रहण करने के लिए जाते दिखे. शरद पूर्णिमा बुधवार को बड़े ही धूमधाम श्रद्धाभाव के साथ बंगाली समुदाय ने लख्खी पूजा किया. सुबह से ही बंगाली समुदाय के लोगों ने लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. तभी से लोग लख्खी पूजा करते आ रहे हैं. पूजा को लेकर कई जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. जहां पूजा अर्चना की गयी. खासकर इस पर्व को लेकर बंगाली समुदाय की महिलाएं काफी उत्साहित रहती है. महिलाओं ने अपने घर को पूरी तरह से सजाया और संवारा था. मां की छोटी सी मूर्ति अपने घर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की. मां लक्ष्मी को तरह तरह का भोग लगाया गया. शाम के समय मा लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बंगाली समुदाय के महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद अपने सगे संबंधी और आस पड़ोस के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया. महिलाओं ने पूरे घर को दीपों से सजाया था. पूजा कर रही महिलाओं ने बताया की लख्खी पूजा बंगाली समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. इस दिन मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी. सच्चे दिल से मां की पूजा अर्चना करने पर घर में सुख समृद्धि और धन की वर्षा होती है. पूरे शहर में लख्खी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग भरा रहा. लोग देर रात तक सगे संबंधी के घर प्रसाद ग्रहण करने के लिए जाते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन