पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलायें

Updated:
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की अपील

विज्ञापन

डंडखोरा. स्थानीय थाना चौक के समीप जनप्रतिनिधि भवन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल ने की. बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम करें. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाय. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनायें. बैठक में जिला सह संयोजक गोविंद अधिकारी, विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय झा, जिला परिषद सदस्य सह भाजपा का पूर्व जिला मंत्री मुकेश कुमार पोद्दार, भाजपा जिला मंत्री आलोक मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष हरि मोहन सिंह, नागेश्वर झा, प्रखंड महामंत्री दिलीप मंडल, निर्मल विश्वास, पूर्व उप प्रमुख बसंत चौहान, राजकुमार मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष रेशमी देवी, प्रकाश हांसदा, मनिंदर पोद्दार, संतोष गुप्ता, श्याम प्रकाश, विशाल कुमार, सरपंच दिनेश मंडल, संतोष कुमार साह, शिवधारी केवट, अजय मंडल, युवराज मंडल, मनोज मंडल, चंदन महतो, शंकर मंडल, प्रदीप पोद्दार, जय किशन यादव, शिव शंकर रोनियार, रामप्रसाद केवट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन