वर्षों से चली आ रही पूजा अग्रिम भुगतान की परम्परा पर संशय, आक्रोश

Updated at : 28 Sep 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
वर्षों से चली आ रही पूजा अग्रिम भुगतान की परम्परा पर संशय, आक्रोश

वर्षों से चली आ रही पूजा अग्रिम भुगतान की परम्परा पर संशय, आक्रोश

विज्ञापन

– कर्मचारियों में नाराजगी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पर निकाल रहे भड़ास – दो दिन पूर्व कॉलेज प्रशासन को दिया गया था आवेदन नहीं लिया गया कोई निर्णय कटिहार डीएस कॉलेज में कर्मचारियों को मिलने वाली पूजा अग्रिम भुगतान की परम्परा पर रोक लगाये जाने से कर्मचारियों के बीच दुर्गापूजा उत्साह पूर्वक मनाने को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस वर्ष पूजा अग्रिम की राशि नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह पूर्णिया विवि प्रक्षेत्र संघ के अध्यक्ष के विरूद्ध आक्रोश जताया है. कर्मचारियों में अनिल कुमार, अमर प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार सिंह समेत अन्य का कहना है कि फेस्टिबल एडवांस के रूप में हर वर्ष दुर्गापूजा में कॉलेज अवकाश से पूर्व भुगतान किया जाता है. विदित हो कि यह वर्ष में दो बार दुर्गापूजा और होली में दिया जाता है. जिसे वेतन मिलने के उपरांत सामान्य पांच किस्तों में काट लिया जाता है. इसके सम्बंध में मधेपुरा विवि से पत्र निर्गत है. जिस पर अब तक पूर्णिया विवि सहमत रहा है. कर्मचारियों की माने तो पिछले वर्ष तक पूजा अग्रिम दिया गया था. इसी वर्ष होली के समय में भी पूजा अग्रिम की राशि भुगतान की गयी थी. कर्मचारियों की माने तो पूजा अग्रिम भुगतान को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्राचार्य को आवेदन दिया गया था. दूसरे दिन शनिवार को भी कर्मचारी संघ के कर्मचारियों द्वारा प्राचार्य के समक्ष भुगतान की मांग की गयी. दुर्गापूजा को लेकर कॉलेज में अवकाश के पूर्व भुगतान नहीं होने से अब कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के विरूद्ध नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनलोगों का कहना है कि ऐन वक्त पर संघ के अध्यक्ष के अवकाश पर जाने की वजह से इस वर्ष उनलोगों को पूजा अग्रिम का भुगतान संभव नहीं हो पाया. जबकि बीते वर्ष उनके नेतृत्व में पीयू कुलपति से आग्रह कर उनलोगों को पूजा अग्रिम भुगतान कराया गया था. नये प्राचार्य के आ जाने के बाद संघ के अध्यक्ष द्वारा पूजा अग्रिम भुगतान को लेकर नरमी बरता जाना सवाल खड़ा करने के समान है. इस मामले में डीएस कॉलेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव का कहना है कि उनके द्वारा पूजा अग्रिम भुगतान को लेकर प्राचार्य को आवेदन दो दिन पूर्व दिया गया. प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया है कि दीपावली के समय भुगतान पर विचार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन