जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड के मलिकपुर पंचायत के सहजना गांव में सोनम जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों के बीच मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार की महिला विकास योजनाओं का लाभ जीविका दीदियों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना था. उनकी अपेक्षाएं जानना था. कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, स्वरोजगार, लघु उद्योग, सामुदायिक शौचालय, नली गली का विस्तार, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामुदायिक पुस्तकालय, पंचायत में सामूहिक विवाह भवन आदि कई योजनाओं पर चर्चा की. कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंसार अनवर, टीम लीडर ओमप्रकाश मेहता, सीएम गौरी देवी, सपना दास, चम्पा देवी, गायत्री कुमारी, जयंती साह, सीआरपी हेना खातून, सेविका तरुलता देवी, नंदनी देवी, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन