एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
हसनगंज प्रखंड स्थित धोखरदह खेल मैदान में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ द इंडिया एसडीपीआई के तत्वाधान में एक दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया. राजेंद्र दास, एसडीपीआई जिला अध्यक्ष जामीद, एसडीपीआई जिला सचिव कमरदानिश, फरीद, तफज्जुल हक, वसीम अकरम, वजीर आलम सहित खेल कमेटी व पार्टी के सदस्य आदि ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. उद्घाटन मैच डीसीसी धोकरदह वर्सेस डीसीसी बांसबाडी़ टीम के बीच खेला गया. मुख्य अतिथियों ने बताया कि आज एसडीपीआई पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं को मोबाइल से दूर मैदान में लाना उद्देश्य है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन की सीख मिलती है. मुख्य अतिथि सहित ग्रामीणों ने खेल विभाग व सरकार से मांग की है कि हसनगंज प्रखंड के इस ग्रामीण क्षेत्र में भी एक खेल मैदान स्टेडियम का निर्माण कराया जाय. सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए