कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर वन टू वन रायशुमारी

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर वन टू वन रायशुमारी

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर वन टू वन रायशुमारी

विज्ञापन

कटिहार शहर के राजेन्द्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की. किशनगंज के सांसद सह प्रभारी डॉ जावेद उपस्थित रहे. सांसद जावेद ने कटिहार जिला कांग्रेस के संभावित जिलाध्यक्ष दावेदारों से वन टू वन मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर उनकी राय जानी. वहीं नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सुझाव लिया. पूछा की कटिहार में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में कौन बेहतर उम्मीदवार हो सकता है. पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाय. सांसद जावेद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है. कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव के आधार पर संगठन को नई मजबूती दी जायेगी. कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है. किशनगंज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, दिलीप विश्वास, पंकज तंबाखुवाला, रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, आम्रपाली यादव, प्रहलाद गुप्ता, चंद्रभानु गुप्त, सऊद मुखिया, डॉ बिपिन सिंह, अल्तमस दीवान, अवधेश मंडल, राज आनंद सिंह, मन्नी पासवान, इश्तियाक, राजीव चाकी, उस्मान गनी, राजेश उरांव, विनय मंडल, मुस्तफा, इम्तियाजुल, सुबोल यादव, मेजर जमाल, प्रीतम चक्रवर्ती, मोहर्रम खान सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन