ई-केवाईसी नहीं कराने पर कट जायेगा राशन कार्ड धारियों का नाम : एसडीएम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड सभाकक्ष में एसडीएम आलोक चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित डीलर के साथ बैठक में सभी डीलरों के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी.
विज्ञापन
एक लाख राशनकार्ड लाभुकों को कराना है ई-केवाईसी
बरारी. प्रखंड सभाकक्ष में एसडीएम आलोक चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित डीलर के साथ बैठक में सभी डीलरों के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में एसडीएम आलोक चन्द्र चौधरी ने प्रखंड के 21 पंचायतों एवं एक नगर पंचायतों में सभी राशन कार्डधारियों के लाभुकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य बताया है. उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि प्रखंड अन्तर्गत कुल दो लाख 90 हजार राशन लाभुकों में अबतक एक लाख 90 हजार लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है. शेष एक लाख लाभुकों का ई-केवाईसी नहीं हो पाया, जो अविलंब पूरा करना है. बैठक में कई डीलरों ने फिंगर अपडेट नहीं होने को कारण बताया. एसडीएम ने कहा कि आधार केन्द्र पर जाकर फिंगर अपडेट करायें. बचे हुए एक लाख लाभुकों का का ई केवाईसी कराने को लोगों को जागरूक करते हुए इसे पूरा करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों का ई केवाईसी नहीं होगा उनका नाम राशन से काट दिया जायेगा. इसे आवश्यक समझते हुए प्रत्येक लाभुकों को अपना- अपना ई केवाईसी करा लें. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श कुमार अमन को जल्द निपटाने का निर्देश दिया. बैठक में डीलर विनोद सिंह, अजीत सिंह पप्पू, तोहीद आलम, गौरव कुमार, शिवनाथ चौधरी, बबलू सहित प्रखंड के सभी डीलर बैठक में मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन