अग्निवीर भर्ती रैली: चौथे दिन भागलपुर व मुंगेर युवाओं ने लगायी दौड़

Updated:
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली: चौथे दिन भागलपुर व मुंगेर युवाओं ने लगायी दौड़

विज्ञापन

– आज आठ जिले के अभ्यर्थियों की होगी फिजिकल टेस्ट कटिहार शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार को भागलपुर व मुंगेर जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया. बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों दस्तावेज की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. डीएम व एसपी व्यापक व्यवस्था की गयी है. शुक्रवार को अररिया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा व सुपौल जिले के अभ्यार्थी आर्मी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे. अग्निवीर भर्ती रैली 13 फरवरी तक चलेगी इस भर्ती रैली में अग्निवीर जीडी व अन्य पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यार्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यार्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया है. अबतक अग्निवीर जीडी पद के लिए जिन जिलों के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया है. उनमें बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर व मुंगेर जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली गुरुवार तक हो चुका है. सात फरवरी को अग्निवीर टीडीएन आठवीं व 10 वीं पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत सभी 12 जिले के कॉमन इंट्रेस एग्जाम उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे तथा आठ फरवरी को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी पद के अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट होगा. शिडयूल के मुताबिक नौ से 11 फरवरी तक रिजर्व रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन