कदवा में नहीं खुलेगा डिग्री कॉलेज, लोगों में निराशा

Updated:
विज्ञापन
कदवा में नहीं खुलेगा डिग्री कॉलेज, लोगों में निराशा

कदवा में नहीं खुलेगा डिग्री कॉलेज, लोगों में निराशा

विज्ञापन

बलिया बेलौन बिहार सरकार उच्च शिक्षा में सुधार एवं लड़कियों की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से 213 प्रखंडों में नया डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा पर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. वहीं 30 पंचायतों वाले कदवा प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं खोलने की सूची जारी होने पर लोगों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा की कदवा क्षेत्र को नजर अंदाज किया. पांच, छह पंचायतों वाले प्रखंड डंडखोरा, समेली, हसनगंज, मनसाही, अमदाबाद, कुरसेला में नया डिग्री कॉलेज खुलेगा. कदवा की इतनी आबादी होने के बाद भी साथ ही पूर्व से कोई डिग्री कॉलेज नहीं होने के बावजूद नया डिग्री कॉलेज की स्वीकृति नहीं मिली है. कदवा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं होने से यहां की लड़कियां 12वीं के बाद पढ़ाई बंद कर देती है. लोगों ने बताया की कदवा में डिग्री कॉलेज ज़रूरी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डॉ श���ील अहमद खान के द्वारा डिग्री कॉलेज के मुद्दे पर विधानसभा में प्रश्न की उठाया था. इस मुद्दे पर शिक्षा विभाग आश्वासन भी दिया था. लोगों ने विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी से कदवा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन