लांग पिच क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नयाटोला ने शील्ड पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

लांग पिच क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नयाटोला ने शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के लखनपुर खेल मैदान में एलसीसी लखनपुर क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित दो दिवसीय लॉग पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख मनोज मंडल व मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव आदि मौजूद रहे. फाइनल मैच नयाटोला व हरिपुर महमदिया टीम के बीच खेला गया. जिसमें हरिपुर महमदिया की टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज मंडल व मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि खेल से समाज में आपसी प्रेम सद्भाव व सौहार्द कायम होता है. खेल आयोजक पवन कुमार, रतन कुमार, किशन कुमार, रोहित कुमार महतो,राजेश कुमार महतो, अमित कुमार, प्रदुम कुमार सहित सदस्यों ने बताया कि यह टूनामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें नयाटोला की टीम ने 10 ओवर में 106 रन बनाकर अपनी जीत हासिल कर ली. साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिपुर की टीम ने 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मौके पर जीत हासिल करने वाले नयाटोला की टीम को चार हजार रुपये नगद दिया गया. जबकि उपविजेता हरिपुर महमदिया टीम को दो हजार रुपए नगद दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन