ePaper

नम आंखों से दी गयी मां शारदे को विदाई

Updated at : 25 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से दी गयी मां शारदे को विदाई

नम आंखों से दी गयी मां शारदे को विदाई

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शिक्षण संस्थानों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया. पूजा समितियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. विभिन्न मार्गों पर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ जुलूस का स्वागत किया. महिलाओं ने मां शारदे की खोइचा भराई की रस्म अदा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दीपक गुप्ता, शिक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि डंडखोरा के थाना चौक के समीप तालाब में मां शारदे की प्रतिमा विसर्जित की गयी. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रहा. संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त लगायी गयी. विसर्जन के दौरान घनश्याम यादव, भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष गुप्ता, शिव शंकर रोनियार, मुन्ना यादव सहित केई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन