माना मातृ-पितृ पूजन दिवस, बच्चों ने माता-पिता की पूजा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 Feb 2026 6:42 PM
माना मातृ-पितृ पूजन दिवस, बच्चों ने माता-पिता की पूजा
कटिहार शहर के जैन अतिथि भवन में बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के माहौल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया. श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता-पिता और बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने इस दिन को खास रूप में मनाते हुए अपने माता-पिता की आरती उतारी और पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा की. आयोजन समिति के अजय कुमार झा ने बताया कि पिछले दस वर्षों से 14 फरवरी को लगातार यह आयोजन किया जाता रहा है. कहा, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाते हैं. बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव का संस्कार देना समय की जरूरत है. बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन किया. चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और भविष्य में हमेशा सम्मान देने का संकल्प लिया. आयोजन में भावनात्मक माहौल रहा. कई माता-पिता की आंखें खुशी से छलक उठी. अभिभावकों ने कहा कि आज के दौर में जब परिवारिक मूल्य कमजोर होते दिख रहे हैं. ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं. अभिभावकों कहा कि इससे बच्चों में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी. बच्चों ने कहा कि माता-पिता ही उनके जीवन के पहले गुरु हैं. उनका सम्मान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने भविष्य में भी अपने माता-पिता की सेवा और आदर करने का वादा किया. अजय कुमार झा, मुन्ना, पतित पावन बोसाक, रणधीर कुमार, भारती, मनोहर कुमार, संतोष सिंह, सुजीत कुमार, गुलशन कुमार, राजकुमार पोद्दार, अभिषेक कुमार सुनील कुमार ने अहम भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










