आधार निर्माण केन्द्र पर बिचौलिया हावी

Updated:
विज्ञापन
आधार निर्माण केन्द्र पर बिचौलिया हावी

आधार निर्माण केन्द्र पर बिचौलिया हावी

विज्ञापन

– अव्यवस्था के बीच किया जाता है कार्य, बुजुर्ग ने लगाया उगाही का आरोप – शिकायत पर बीएसएनएल के डीजीएम का दो टूक जवाब लिया जाता है भाड़ा, फ्रेंचाइज कर्मी करते हैं कार्य कटिहार न्यू मार्केट स्थित जिले का भारत संचार निगम लिमिटेड में संचालित आधार निर्माण केन्द्र पर अव्यवस्था का माहौल है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. आधार निर्माण केन्द्र पर इन दिनों बिचौलिया हावी है. फ्रेंचाइज चला रहे संचालक का मन इस कदर बढ़ा है कि शिकायत के बाद वरीय पदाधिकारियों द्वारा डांट फटकार भी असरविहीन साबित हो रहा है. आमजन व लाभुक त्रस्त हैं. बिना चढ़ावा का कोई कार्य नहीं हो पाता है. गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उक्त केन्द्र पर अराजकता की स्थिति तब हो गयी. जब कार्य कराने आये बुजुर्ग के साथ बदसलूकी की गयी. गोशाला निवासी एक लाभुक के साथ बदसलूकी के बाद हो हल्ला के बाद अफरा- तफरी का माहौल हो गया. बुजुर्ग का आरोप था कि इस केन्द्र पर बिचौलियों का दबदबा है. जिन लाभुकों द्वारा आधार निर्माण व सुधार के लिए राशि दी जाती है. उनका पहले कार्य हो जाता है. कतार में घंटों खड़ा रहने के बाद भी बिना राशि देने वाले लाभुकों का कार्य देर से किया जाता है. इतना ही नहीं उन्हें टरकाया भी जाता है. करीब पन्द्रह बीस मिनट तक उक्त केन्द्र पर अफरा- तफरी का माहौल रहा. स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि काउंटर के अंदर कार्य कर रही महिला कर्मी को बाहर आकर मामले को निबटाया गया. कई लाभुकों का कहना था कि एक ही व्यक्ति को बार बार फ्रेंचाइजी देना कहीं न कहीं पदाधिकारियों की मिली भगत है. आये दिन काउंटर पर गड़बड़झाला की शिकायत की जाती है. पदाधिकारी मौन साबित होते हैं. उनलोगों का दो टूक जवाब मिलता है कि बीएसएनएल में संचालित आधार निर्माण केन्द्र उनलोगों का नहीं है न ही इस केन्द्र पर बीएसएनएल के कमी बैठते हैं. केवल संवेदक से जगह का भाड़ा लिया जाता है. मामले में फ्रेंचाइज चला रहे दीपक सक्सेना का कहना है कि ऐसे केन्द्रों पर हो हल्ला आम बात है. बुजूर्ग द्वारा लगाया गया आरोप को बेबुनियाद बताया. शिकायत पर टेलीफोन पर संवेदक को लगायी फटकार बीएसएनएल परिसर में चल रहे आधार निर्माण केन्द्र बीएसनएल का नहीं है न ही इस पर बीएसएनएल कर्मचारी बैठते हैं. केवल जगह दिया है. शिकायत पर संवेदक दीपक सक्सेना को फटकार लगायी गयी है. व्यवस्था सुधार करने की हिदायत दी गयी है. बीएसएनएल परिसर में संवेदक को जगह उपलब्ध कराया गया है. जगह के अनुपात में हर माह किराया लिया जाता है. संवेदक की शिकायत सम्बंधित विभाग से किया जा सकता है. बी बेहरा, डीजीएम, बीएसएनएल

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन