हसनगंज स्कूल में मनाया गया एक राखी पर्यावरण के नाम कार्यक्रम, पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र
फोटो- उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में पेड़-पौधों को राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
हसनगंज के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर 'एक राखी पर्यावरण के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया. बच्चों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया.
कटिहार, हसनगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में रक्षाबंधन के अवसर पर एक राखी पर्यावरण के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न डिजाइन की आकर्षक राखियां बनाईं. इसके बाद विद्यालय परिसर में मौजूद पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में इको क्लब की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
आपके शहर में
पेड़ों को भाई की तरह रक्षा करने का दिया संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पेड़-पौधों की रक्षा का संदेश देना रहा. बच्चों ने कहा कि पेड़-पौधे भी भाई की तरह हमारी रक्षा करते हैं. वे हमें फल और छाया देने के साथ जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं. पेड़-पौधों के अभाव में पर्यावरण का संतुलन बिगड़ सकता है और मानव जीवन पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है.
छात्र-छात्राओं ने लिया पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प
रक्षाबंधन के मौके पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों की रक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया. बच्चों ने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की बात कही.
जीव-जंतुओं से प्रेम का भी दिया संदेश
प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत और नोडल शिक्षक धीरज कुमार कमल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने पेड़-पौधों के साथ जीव-जंतुओं से प्रेम और उनके संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.
शिक्षकों ने कार्यक्रम में निभायी सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहनीय भूमिका निभायी. इको क्लब की छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए